प्लास्टर ऑफ पेरिस क्या है ?
प्लास्टर ऑफ पेरिस (Plaster of Paris) जिप्सम से बना हुआ, एक सफेद रंग का पाउडर होता है। इसका इस्तेमाल फॉल्स सीलिंग (सजावटी छत) के लिए और ढलाई तथा मूर्तिकला आदि कामों के लिए किया जाता है। इसको बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाले जिप्सम के मुख्यतः पेरिस में पाए जाने के कारण इसका नाम प्लास्टर ऑफ पेरिस रखा गया है।